फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें अधिकारी

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सौंपे गए उनके दायित्व बताए और इन दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम तोमर ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप गरिमा के साथ कराने को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें।
उन्होंने मतदान कार्मिक, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, यातायात, प्रशिक्षण, लेखन सामग्री, प्रेक्षक व्यवस्था, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, डाक मतपत्र, वेबकास्टिंग, सूचनाओं का ऑनलाइन लेनदेन, निर्वाचन कंट्रोल रूम, बैरीकेटिंग, प्रकाश, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी आदि व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी टीम के सदस्यों से परिचय कर उनके फोन नंबरों का आदान-प्रदान कर लें ताकी टीम में बेहतर तालमेल हो सके। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें