फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम की यात्रा खोलने की मांग, पुजारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपते पूर्णागिरि धाम के पुजारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों ने प्रशासन से पूर्णागिरि धाम यात्रा खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग सुचारु करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम को दिए ज्ञापन में पुजारियों ने कहा है कि पूर्णागिरि यात्रा बंद रहने से पुजारी और दुकानदारों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा गया है। हनुमान चट्टी के पास सड़क 20 दिनों से बंद है, लेकिन विभाग सड़क खोलने में लापरवाही बरत रहा है। धाम क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। दर्शन के लिए दूर दराज से आ रहे श्रद्धालुओं को बूम और जगबुड़ा पुल से पुलिस द्वारा वापस लौटाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशान झेलनी पड़ रही है। उन्होंने हनुमान चट्टी के पास बंद सड़क को जल्द खोलने के साथ ही धाम की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को वापस न लौटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शंकर पांडेय, गिरीश चंद, नारायण दत्त, मोहन चंद्र तिवारी, हेम चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, प्रकाश पांडेय, कृष्णा नंद, प्रेम तिवारी, विनोद तिवारी, सूरज तिवारी, उचौलीगोठ ग्राम प्रधान पति गणेश सिंह महर, लालमनी पांडेय, भैरव पांडेय, प्रकाश पांडेय पीपी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें