फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का डायल कीपैड न करें लॉक

विज्ञापन
बनबसा डिग्री कालेज में संगोष्ठी में सीओ अभिनव चौधरी एवं छात्र छात्राऐं। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात जागरूकता को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीओ आपरेशन अभिनय चौधरी और विशिष्ट अतिथि बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल में डायल कीपैड लाक न करने की सलाह दी ताकि दुर्घटना में परिजनों को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

सीओ चौधरी ने छात्र छात्राओं को वाहन चलाते समय नशे से बचने, ओवर लोडिंग नही करने, गति नियंत्रित रखने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने के लिए कहा। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने छात्र छात्राओं को किसी तरह की समस्या आने पर सीधे पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
छात्र निखिल, दिनेश कुमार, वासिद सैफी, छात्रा एकता की शंकाओं का पुलिस अधिकारियों ने समाधान किया। प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा आभार जताया। वहां डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. भूपनारायण दीक्षित, डॉ. शशिप्रकाश सिंह, हेम गड़तोड़ी, सोमेश पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें