फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत-हल्द्वानी हेली सेवा 77 दिन बाद बंद

Sat, 11 May 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हल्द्वानी-चंपावत हेलीकाॅप्टर सेवा 77 दिन बाद बंद हो गई है। अब लोगों को फिर से आने-जाने में सड़क मार्ग से पांच घंटे से ज्यादा की थकानभरी आवाजाही करनी होगी। लोगों का कहना है कि हेलीकॉप्टर सेवा चुनावी खिलौना तो नहीं थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की विधानसभा में 22 फरवरी को हेरिटेज एविएशन की हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होने से लोगों में काफी खुशी की लहर थी। करीब 77 दिन तक चली हेली सेवा से सैकड़ों लोगों ने सुगम यात्रा की लेकिन अब अचानक हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से लोगों में मायूसी है। कंपनी ने 10 मई से 20 जून तक हेली सेवा बंद की है।
हालांकि हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से हवाई सेवा को बंद किए जाने की जानकारी फिलहाल स्थानीय प्रशासन को नहीं दी है। कांग्रेस ने हवाई सेवा बंद होने को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह हवाई सेवा चुनावी थी। इधर भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने बताया कि तकनीकी कारणों से हवाई सेवा बंद की गई है। सेवा 20 जून से पहले फिर से संचालित होने की उम्मीद है। कंपनी से इस मामले में वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
हेलीकाॅप्टर सेवा को लेकर सीएम की विधानसभा के लोगों को कुछ समय की खुशी दी और कुछ दिन बाद बिना कुछ बताए हवाई सेवा बंद कर जनता के साथ अन्याय किया गया है। सरकार को हवाई सेवा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - श्याम सिंह, स्थानीय, चंपावत।

हेलीकॉप्टर सेवा संचालन को लेकर लोग काफी खुशी थे। उनकी यात्रा सस्ते दरों में आसानी से हो रही थी। प्रशासन के अधिकारियों से लेकर आम जनता को इसका लाभ मिला। जरूरत के समय हवाई सेवा बड़ी काम आती थी। अब फिर से पांच घंटे का सड़क से सफर करना होगा। - प्रकाश साह, व्यापारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें