फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से मुश्किल हुई आवाजाही

विज्ञापन
बाराकोट-पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग की बदहाली पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी है। आक्रोशित लोगों ने मोटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए प्रदर्शन किया। जल्द मोटर मार्ग की हालत ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाराकोट से पिथौरागढ़ एनएच को जोड़ने वाला करीब चार किमी लंबा लिंक मोटर मार्ग वर्षों पहले बना था। अब यह बदहाल है। कई स्थानों पर गड्ढों की वजह से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। मार्ग के किनारों की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिथौरागढ़ मार्ग बीच में बंद होने से बाराकोट लिंक मोटर मार्ग से आवाजाही की जाती है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है। लोगों का कहना है कि मोटर मार्ग की हालत सुधारने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन लोनिवि के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, योगेश जोशी, राजेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, राहुल जोशी, अजय वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराकोट-पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग पर दो किमी लंबी सड़क पर 25 लाख रुपये से जल्द ही डामरीकरण किया जाना है। शेष मार्ग पर बने पेचों को भर दिया जाएगा।
- राजेंद्र गिरी, एई, लोनिवि, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें