चंपावत। जिले के अमकड़िया -लफड़ा- घुरचम मोटर मार्ग का जल ही सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। सुधारीकरण कार्य होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अमकड़िया- लफड़ा- घुरचम मोटर मार्ग का 10 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य करेगा। सड़क मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। सड़क का सुधार होने से क्षेत्र को 10 हजार से अधिक की आबादी को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। सुधारीकरण कार्य होने से अमकड़िया, लफड़ा, घुरचम, पाली, सिप्टी सहित समेत छह से अधिक अधिक गांव के लोगों के लिए आवाजाही सुगम होगी। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें होती थी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुधारीकरण करने की मांग भी उठा रहे थे।
कोट
अमकड़िया -लफड़ा- घुरचम मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
- एमसी पलड़िया, ईई, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।