फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 100 प्राथमिक विद्यालयों का होगा नव निर्माण

Sat, 02 Mar 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बदहाल हो चुके 100 प्राथमिक विद्यालयों के सुधारीकरण और नवनिर्माण का काम किया जाएगा। इन विद्यालयों में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बदहाल हो चुके विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बदहाल स्थिति में पहुंच चुके 100 प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर इनके सुधारीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। इन बदहाल स्कूलों सूची भी तैयार कर ली गई है। अब विभाग जेई के माध्यम से इन विद्यालयों के सुधारीकरण और पुनर्निर्माण के लिए आगणन तैयार करने में जुट गया है।

जिले के बदहाल हो चुके 100 प्राथमिक विद्यालयों का नवनिर्माण किया जाएगा। सीईओ मेहरबान सिंह ने बताया कि जिले के 100 प्राथमिक विद्यालयों के मरम्मत सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होते ही शीघ्र शासन को भेज दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें