चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत जिले में घसियारी योजना का शुभारंभ हुआ। चंपावत जिले में 60 किसानों को 1.11 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा गया। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल ने बताया कि जिले की 23 समितियों में से दस समितियां में घसियारा योजना के तहत पशुचारा बांटा जाएगा।
चंपावत साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि 18 काश्तकारों को 11.24 लाख रुपये के कृषि संबंधी कर्ज बांटे गए। कार्यक्रम में दुग्ध संघ के एडी एसके डुंगरियाल, एडीसीओ आरके सुमन, डीसीबी की चंपावत शाखा के प्रबंधक गजेंद्र राणा, एडीओ नलिन विश्वकर्मा, हरतोला समिति अध्यक्ष चंद्रकला जोशी, दिनेश गोस्वामी, सचिव हरीश जोशी आदि मौजूद थे।
बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति चांदमारी और धरमघर में 42 किसानों को एक करोड़ रुपये के कर्ज के चेक दिए गए। धरमघर समिति के अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीडीओ एमसी परगांई, शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कमला, निर्मल भट्ट, जीवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, गिरीश सिंह, शिवराज सिंह, माधो सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
घस्यारी कल्याण योजना से पशु पालकों को मिलेगी राहत: गहतोड़ी
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने टनकपुर क्रय विक्रय समिति और टनकपुर साधन सहकारी समिति में पशु आहर विक्रय केंद्र का शुभारंभ कर आठ पालकों को पशु आहार बांटा। इस मौके पर 10 पशुपालकों को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऋण योजना के तहत 10 लाख रुपये के चेक भी बांटे गए। विधायक ने कहा कि घस्यारी कल्याण योजना से किसान और पशुपालकों को राहत मिलेगी। वहां टनकपुर क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र गहतोड़ी, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण महर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, महामंत्री मुकेश जोशी, हरीश हैसियत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसा जोशी आदि थे। सूखीढांग क्षेत्र की धूरा साधन सहकारी समिति में मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश चंद्र तिवारी ने योजना शुभारंभ किया। वहां मंदिर समिति कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र तिवारी, जगदीश तिवारी, सचिव तुलसी दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।