फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ नाले में फंस रहे वाहन

विज्ञापन
बदरीनाथ हाइवे पर लामबगड़ नाले में फंसे वाहन को निकालने में जुटे सेना के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बारिश के कारण लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां छोटे वाहन भी नाले में फंस रहे हैं। बुधवार को नाले में वाहन करीब एक घंटे तक फंसा रहा, जिसे सेना के जवान और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। नाले में सेना के वाहन भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन

लामबगड़ में भूस्खलन जोन ट्रीटमेंट के बाद से बेहतर स्थिति में है। लेकिन भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर खचड़ा और लामबगड़ नाला परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होने के साथ ही दोनों नालों में उफान आ जाता है। लामबगड़ नाले में हाईवे बदहाल हो गया है। यहां छोटे वाहन भी फंस रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे एक वाहन नाले में पत्थरों के बीच फंस गया। इससे दूसरी ओर से आ रहे सेना के वाहनों की आवाजाही रुक गई। सेना के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित निकाला। दिनभर यहां वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी रहा। इधर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को यहां हाईवे के सुधारीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें