फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में रात आठ बजे तक भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री

विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस मैदान में चारधाम यात्रा के ट्रेफिक प्लान के बारे में बतातीं एसपी श्वेता चौबे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह की मौजूदगी में व्यापार यूनियन, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों के बीच गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान नगर क्षेत्र के ट्रैफिक प्लान पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान नगर में भारी वाहनों की आवाजाही सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस मैदान में आयोजित गोष्ठी में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने पार्किंग की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि होटल, धर्मशालाओं में यात्रियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। कई बार यात्री देरी से पहुंचते हैं। उन्हें बैरियर पर पूछताछ के बाद संबंधित होटल में भेजने की व्यवस्था की जाए।
होटल व्यवसायी महादेव भट्ट ने नगर के मुख्य तिराहे पर तीर्थयात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि यात्रा वाहन नगर क्षेत्र से होकर गुजरें, जिससे तीर्थयात्रियों को गोपीनाथ मंदिर जाने में आसानी हो। यात्रा शुरू होने से पहले नगर में होर्डिंग व यात्रा से संबंधित प्रवेश द्वार व साइनिंग बोर्ड स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

व्यवसायी प्रकाश तिवारी ने हल्दापानी में पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की। पुलिस की ओर से जारी किए गए ट्रैफिक प्लान में बताया गया कि हॉस्पिटल तिराहा व एमटी तिराहे से ट्रैफिक वन-वे रहेगा।
मंडल की ओर से आने वाले यात्रा वाहनों को बाईपास लीसा बैंड से होते हुए चमोली की ओर भेजा जाएगा। चमोली से गोपेश्वर आने वाले वाहनों को नगर से होते हुए गुजारा जाएगा। नगर में भारी वाहनों की आवाजाही सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। हल्दापानी में वाहन सड़क के एक ओर खड़े होंगे। स्थानीय वाहनों के लिए प्राइवेट पार्किंग चिह्नित की जाएगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान मंडल पुष्कर सिंह बिष्ट, रोहिताश पुरोहित, प्रेम सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, मनीष नेगी, विक्रम सिंह रावत, पीयूष चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें