फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर गिरे भारी बोल्डर: ऑलवेदर रोड चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से आया मलबा, छह घंटे बंद रही आवाजाही 

Fri, 22 Apr 2022 06:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जोशीमठ के मारवाड़ी से लेकर रड़ांग बैंड तक ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से हाईवे अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार सुबह हाईवे चौड़ीकरण के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जोशीमठ में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे टैया पुल के समीप छह घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान बदरीनाथ धाम जा रहे अधिकारियों और व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को अपने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जोशीमठ के मारवाड़ी से लेकर रड़ांग बैंड तक ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से हाईवे अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार सुबह हाईवे चौड़ीकरण के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। इससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ये भी पढ़ें...सीएम हारे तो राजनीति से हो गया था मोहभंग: पढ़िए चंपावत सीट छोड़ने वाले गहतोड़ी की भावनाएं जान धामी ने दिया क्या जवाब?
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग इस तरह की समस्या हर दिन सामने आती है। एनएच के द्वारा मलबा हटाने का काम किया गया, जिससे यातायात जल्दी बहाल किया जा सका। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें