फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंची टीम

विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के पैदल रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे सेना के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। रविवार को भारतीय सेना के जवान और श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच अस्थायी रास्ता बनाकर 15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक पहुंच गए। अब यहां से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। गुरुद्वारे के प्रवेशद्वार पर जमी बर्फ को जवानों व सेवादारों ने हटा लिया है। साथ ही डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्ग से भी बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 14 अप्रैल को भारतीय सेना और सेवादारों की टीम बर्फ हटाने के लिए हेमकुंड साहिब क्षेत्र में पहुंची थी, रविवार को टीम हेमकुंड साहिब पहुंच गई है। यहां अभी भी हेमकुंड साहिब चारों ओर बर्फ से ढका हुआ है। पवित्र सरोवर हेमकुंड भी बर्फ में जमा है। समय से पहले ही टीम रास्ते से बर्फ काटकर हेमकुंड साहिब पहुंच गई है। हालांकि अभी डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्ग से बर्फ हटाना बाकी है। यदि मौसम ने साथ दिया तो अगले कुछ दिनों में मार्ग को सुचारु और सुगम बना लिया जाएगा। इसके बाद हेमकुंड साहिब में बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा पहला जत्था
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह साढ़े दस बजे खोल दिए जाएंगे। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 19 मई को ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। प्रशासन और ट्रस्ट तीर्थयात्रा की तैयारियों में जुटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें