फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा

विज्ञापन
गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगाए गए आरोपों के विरोध में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह के साथ ही दो न्यूज चैनलों के खिलाफ 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और उन पर राजनीतिक द्वेष से बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की विधायक निधि की जांच की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चमोली गोपेश्वर में विधायक ने करोड़ों की विधायक निधि खर्च की है, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में भी भारी अनियमितता हुई है। उन्होंने विधायक निधि के कार्यों, कार्यदायी संस्थाओं और टेंडर प्रक्रिया की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हुई है, उसी प्रकार विधायक निधि के कार्यों की भी जांच शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें