चमोली के शिव सिंह को डिजिटल वॉलिंटियर अवार्ड से सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार। स्रोत जागरूक
गोपेश्वर। सोशल मीडिया पर साइबर फ्राॅड के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने चमोली जिले के शिव सिंह को डिजिटल वॉलेंटियर अवाॅर्ड से सम्मानित किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें यह अवाॅर्ड दिया।
शिव सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पूर्व छात्र रहे हैं और चमोली जिले के दूरस्थ गांव दुर्मी के रहने वाले हैं। शिव सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं को काॅपी पेस्ट करके फैलाया जा रहा है। पढ़े लिखे लोग भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। कहा कि सोशल मीडिया का जितना सदुपयोग हो रहा है उससे कहीं अधिक दुरुपयोग हो रहा है। हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए और सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी को अच्छे से परखना चाहिए। संवाद