फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में राहुल और अनीता प्रथम

विज्ञापन
खेलमहाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत तथा ब्लाक ? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
शनिवार को मेहलचौरी के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ होने पर अंडर 14 के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई 100 मीटर दौड़ में मेहलचौरी के राहुल और रोहिड़ा की अनीता, 400 मीटर दौड़ में मेहलचौरी के दीक्षित व रोहिड़ा की रेखा, 800 मीटर दौड़ में कुशरानी की तसबीरा व गैरसैंण के पवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई लंबीकूद में मेहलचौरी के गैरसैंण के अरमान व दीया, ऊंची कूद में गैरसैंण के अरमान व प्रियंका ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी में मेहलचौरी-रोहिड़ा, खो-खो में मेहलचौरी और गैरसैंण जबकि वॉलीबाल में गैरसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिपंस बलवीर रावत व बीओपीआरडी विलेश्वर पंत, वीडीओ राकेश सजवाण, अवतार नेगी, पूर्व प्रमुख सुमति बिष्ट, प्रधान संघ के अध्यक्ष पान सिंह, खेल शिक्षक मुकेश कंडारी, केएस कंडारी और भागवत कोठियाल मौजूद रहे।
नारायणबगड़ में खेल महाकुंभ का समापन
नारायणबगड़। जीआईसी नारायणबगड़ के मैदान में क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय खेल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया है। बालिका अंडर 21 आयु वर्ग के भाला फेंक में हरमनी की दीपा प्रथम, नारायणबगड़ की रूपा द्वितीय तथा मींग की मीनाक्षी तृतीय रही। बालक अंडर 14 भाला फेंक में सिलोडी के गंभीर प्रथम रहे। बालिका अंडर 17 भाला फेंक में केवर की कामिनी ने प्रथम, नारायणबगड़ की करीना और आली की सोनाली क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में हंसकोटी के सतीश कुमार प्रथम रहे। रिलै दौड़ में अंजना प्रथम रही। बीडीओ की अध्यक्षता में हुए खेल महाकुंभ में मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी, देवेंद्र रावत, प्रेम सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर खेल शिक्षक दुर्गा सिंह, प्रमोद रावत, मोहन गौड़, बीरेंद्र नेगी, भरत नेगी, चंद्रमणि बरमोला, रामानंद भट्ट व चिंतामणि देवराड़ी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें