फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा, कोरोना की रोकथाम स्वरोजगार प्राथमिकता: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि आम जनता से संबंधित हर काम को प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने, कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम और स्वरोजगार उनके प्राथमिकताओं में रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि चमोली आपदा प्रभावित जिला है। यदि कहीं ऐसी स्थिति आती है तो बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सकें इसके लिए प्रशासन को अलर्ट रखा जाएगा। प्रभावितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से काम किया जाएगा। मानव संसाधन से लेकर अन्य सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान केंद्र और प्रदेश सरकार की भी प्राथमिकता है। बदरीनाथ को भव्य नगरी के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्यों को तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें