फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजेक्शन के दौरान फंसी एक लाख की धनराशि पुलिस ने वापस करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पे ट्रांजेक्शन के दौरान फंसी एक लाख की धनराशि को चमोली पुलिस के साइबर सेल ने पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस करवाई।
विज्ञापन

मामला 26 दिसंबर 2020 का है। थाना गैरसैंण के अंतर्गत माइथान गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने परिचित को गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेजे थे, लेकिन यह धनराशि न तो परिचित के खाते में गई और न ही उनके खाते में वापस आई। उन्होंने कस्टमर केयर पर भी इसकी जानकारी दी लेकिन धनराशि का कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान राजेंद्र सिंह ने बीते आठ जुलाई को इस संबंध में पुलिस चौकी मैहलचौरी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने शिकायत को पुलिस के साइबर सेल को भेज दिया। साइबर सेल ने संबंधित बैंक, गूगल पे और एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) से संपर्क करने के पश्चात एक लाख की रकम पीड़ित के खाते में वापस करवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें