कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग और कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय राजस्थान आपस में नवाचार का आदान-प्रदान, रिसर्च पर कार्य, सेमिनार, वेबिनार, कांफ्रेंस और वर्कशाप करेंगे। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों में एमओयू हुआ है।
इस एमओयू से उत्तराखंड और राजस्थान एक दूसरे की संस्कृति को भी जानेंगे। संस्थान एक-दूसरे के पुस्तकालयों का भी ऑनलाइन उपयोग कर सकेंगे। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने कहा कि यह एमओयू एक नवंबर से आगामी पांच वर्षों के लिए हुआ है। इस दौरान प्राचार्य ने नैक पीयर टीम की विजिट के समय की जाने वाली तैयारियां साझा की। संवाद