फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राजकीय शिक्षक संघ 16 को करेगा प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2023 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ चमोली के पदाधिकारी 16 नवंबर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री प्रकाश चौहान ने बताया कि प्रदर्शन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा नौ ब्लॉकों के सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि पहले चरण में 27 सितंबर को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन पाठन किया था। दूसरे चरण में आठ अक्तूबर को देहरादून में विशाल जागरण रैली निकाली थी। जिला मंत्री ने बताया कि अब 16 नवंबर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें