गैरसैंण। मेहलचौरी खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता में जीआईसी मेहलचौरी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 155 अंक प्राप्त कर जीआईसी मेहलचौरी ओवरऑल चैंपियन बना। नवोदय विद्यालय गैरसैंण 56 और जीआईसी लाटूगैर 45 अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग की हुई 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़ में जीआईसी मेहलचौरी के दिव्यांशु, 200, 400 मीटर दौड़ और गोला फेंक में अटल आदर्श विद्यालय रोहिड़ा के पंकज चैंपियन रहे। वहीं अंडर 19 की 200, 400, 800 मीटर दौड़ में जीआईसी मेहलचौरी की भवानी, अंडर 17 वर्ग की 300, 800, 1500 मीटर की दौड़ में स.वि. मंदिर गैरसैंण के मयंक, जबकि अंडर 14 के तहत हुई 200, 400, 800 मीटर की दौड़ में जीआईसी लाटूगैर की आस्था प्रथम रहीं। वहीं 100, 600 मीटर की लंबी कूद में मेहलचौरी के अजय सिंह चैंपियन रहे। विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों ने प्रमाणपत्र, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. अवतार नेगी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर खेल संयोजक जीआईसी मेहलचौरी के प्रधानाचार्य जेएस रावत, आशीष जोशी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष दशरथ कंडवाल आदि मौजूद रहे। संवाद