फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयर लिफ्ट और रोपवे के लिए लगी लंबी लाइन

विज्ञापन
औली में चेयर लिफ्ट में बैठने के लिए पर्यटकों में मची रही मारामारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। औली में चेयर लिफ्ट और रोपवे में बैठने के लिए पर्यटकों की लंबी लाइन लगी रही। औली रोड पर बर्फ पिघलने के बाद पर्यटकों का बृहस्पतिवार को औली में हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने गुनगुनी धूप के बीच बर्फ का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चटख धूप खिलने से पर्यटकों के चेहरे खिले रहे। पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट और रोपवे से औली का दीदार किया। कई पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए गौरसों बुग्याल भी पहुंचे। उन्होंने यहां बिताए खूबसूरत पलों को अपने कैमरों में कैद किया। दोपहर तक औली रोपवे में बैठने के लिए जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) कार्यालय परिसर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। देहरादून से औली पहुंचे अर्जुन नेगी ने बताया कि औली की ढलानों पर बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। यहां चारों ओर बर्फ से आच्छादित चोटियां मन को सुकून पहुंचाने वाली हैं। औली में दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाएंगे। वहीं, पर्यटकों के वाहनों से दिनभर औली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें