सड़क निर्माण की मांग को लेकर हरिनगर लेटाल के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा अगर एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
तहसील मुख्यालय से 18 किमी दूर बसा गांव हरिनगर लेटाल में आज भी सड़क नहीं पहुंची है। यहां के ग्रामीण पांच से सात किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। पूर्व प्रधान दान सिंह का कहना है कि सरकार और शासन-प्रशासन को इस संबंध में कई बार बता चुके हैं, लेकिन सर्वेक्षण के चार साल बाद भी सड़क निर्माण की फाइल ठंडे बस्ते में है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, क्षेपंस दर्शनी देवी, भास्कर पांडे, मोहन आर्य, मुन्नाराम, बलबीर राम, बलदेव आर्य और रमेश कुमार मौजूद थे।