गोपेश्वर। चमोली जिले के अंतर्गत चर्चित नौली-धोतीधार सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने सड़क निर्माण का शासनादेश जारी कर दिया है। खास बात यह है कि सीएम की घोषणा के एक दिन बाद ही शासनादेश जारी हो गया।
चंद्रशिला पट्टी के 40 से अधिक ग्रामीणों ने 10 फरवरी से पोखरी लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया था। सड़क को लेकर 13 मार्च को गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने इस सड़क की घोषणा की और 14 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि वे आंदोलन समाप्त कर दें जल्द इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद शाम पांंच बजे संयुक्त सचिव, उत्तराखंड शासन श्याम सिंह ने सड़क का शासनादेश जारी कर दिया। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि नौली-धोतीधार मोटर बनने से पोखरी क्षेत्र पर्यटन सर्किट से जुड़ जाएगा। यहां से चोपता, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी में आवाजाही सुगम हो जाएगी।
संस्कृत कॉलेज नाहन में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं।