फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों को बाजार उत्पादन कराने के लिए लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को नगर में प्रदर्शनी लगाई गई। शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व पशु चिकित्साधिकारी व नगर पालिका सभासद हरि प्रसाद ममगाईं ने किया। इस प्रदर्शनी केंद्र से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 500 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में ऊनी वस्त्र, औषधीय वनस्पति, बदरी तुलसी, चौरू, फरण, बालछड़ी, हेजलनेट, जटामासी और स्थानीय उत्पादों से निर्मित धूप अगरबत्ती, गुलाबजल, रोजमेरी, अमेस (बदरी बेर) का जूस समेत 130 स्थानीय उत्पाद रखे गए हैं। नंदा देवी महिला विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने बताया कि व्यवसायियों की डिमांड पर इस केंद्र से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्री राजराजेश्वरी फल सब्जी उत्पादन एवं विपणन स्वायत्त केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बड़वाल ने बताया कि केंद्र में जैविक उत्पाद रखे हैं। इस मौके पर सुहानी खाती, सुनीता गौड़, सुनीता देवली और भानू पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें