फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से बही पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
निजमुला घाटी में वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से लकड़ी की अस्थाई पुलिया बह गई है। इससे ईराणी, भनाली और झींझी के ग्रामीण गांवों में ही कैद हो गए हैं। पुलिया बहने से झींझी गांव में छह ट्रेकर भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

तीन सितंबर को वीर गंगा पर भेलताना नामक स्थान पर ग्रामीणों ने लकड़ी की पुलिया तैयार की थी। लेकिन 18 अक्तूबर को वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुलिया बह गई। इससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। यह पुल ग्रामीणों की आवाजाही का एकमात्र साधन था। साथ ही यह रास्ता लार्ड कर्जन ट्रेक को भी जोड़ता है। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि वीर गंगा पर बनी लकड़ी की पुलिया तेज बहाव में बह गई है। झींझी गांव में छह ट्रेकर भी दो दिनों से फंसे हुए हैं। वे लार्ड कर्जन ट्रेक से होते हुए झींझी गांव पहुंचे थे।
ग्राम प्रधान ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई थी। अब पुलिया टूटने से ट्रेकरों की आवाजाही भी बाधित हो गई है। पुलिया बहने की सूचना राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पाणा, ईराणी और झींझी में बारिश से कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी तबाह हो गई है। घाटी के गांवों में ग्रामीणों ने खेतों से आलू की खुदाई कर घरों में ही भंडारण किया है। यदि शीघ्र आवाजाही की व्यवस्था नहीं होती है तो आलू सड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें