फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन कर्णप्रयाग की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 10.40 बजे घटगाड़ गदेरे के आसपास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई चित्रगुप्त और कांस्टेबल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। खाई में ट्रक चालक सुनील कुमार पुत्र नोखेलाल, निवासी-सुलेमापुर, जिला-आजमगढ़ (यूपी) घायल मिला, जिसे खाई से निकालकर 108 वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में वह अकेले ही था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें