फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के महिला सम्मेलन में वक्ताओं ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा गया कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि महिला शक्ति के बलबूते पर ही कांग्रेस 2022 को फतह करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा राज में सबसे अधिक मार महिला शक्ति पर पड़ रही है। आम जरूरत की चीजें महंगी होने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रैजा चौधरी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मजबूत होने का समय आ गया है। संचालन अनीता ने किया। इस मौके पर नगर पालिका सभासद उषा फरस्वाण, लीला देवी, उषा रावत, देवेश्वरी शाह, गीता बिष्ट, मंजू फरस्वाण, बिल्लेश्वरी, राजेश्वरी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें