फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर निर्माण के लिए काटे दर्जनों कैल और सुराई के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगसी गांव के लोगों ने एक कंपनी पर टावर निर्माण के कारण दर्जनों सुराई और कैल के पेड़ काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम जोशीमठ से इसकी शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव के चैरबा नामक तोक के पास वन पंचायत क्षेत्र में इन दिनों एक प्राइवेट कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इस टावर निर्माण के कारण यहां पर बड़ी संख्या में सुराई और कैल के पेड़ों को काट दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने तहसील प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में वन पंचायत अध्यक्ष सरोजनी देवी, पुष्पा देवी, उमा देवी, मीना देवी, माहेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, विमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें