विकासखंड पोखरी के अंतर्गत जंगली जानवरों से किसान परेशान हैं। सुअर, भालू, लंगूर और बंदरों ने खेतों में खड़ी फसल को चट कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से टीम भेजकर निरीक्षण करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
आली के ग्राम प्रधान तेजपाल, कांडई के प्रधान महाबीर रावत, थालाबैंड के प्रधान दीपक प्रकाश थपलियाल, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी, कुडम के प्रधान प्रधान सज्जन सिंह, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, रडुवा के प्रधान प्रदीप, काश्ताकर जयपाल, गजेंद्र नेगी, हर्षवर्द्धन सिंह, नागेंद्र सिंह आदि का कहना है कि इस समस्या को डीएम के जनता दरबार सहित कई माध्यमों से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। संवाद