फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में भरी दुपहरी में हुआ अंधेरा, लाइट जलाकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बादलों की गर्जना के साथ कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इस दौरान जंगलों में लगी आग से भी निजात मिली है, लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है। उधर, केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के बाद जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में बादलों की गर्जना होने लगी थी। इस दौरान तेज हवा भी चली। चमकती बिजली के साथ बादलों की गर्जना के बीच शाम पांच से रुक-रुककर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसपास के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ बारिश की बौंछारें गिरी। उधर, केदारघाटी में ऊखीमठ व गुप्तकाशी में भी अच्छी बारिश हुई। दूसरी तरफ केदारनाथ में हल्की बारिश के साथ हिमपात भी हुआ, जिससे वहां ठंड बढ़ गई है।
बारिश ने गर्मी और वनाग्नि से दी राहत
चमोली जिले में दो दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। साथ ही वनों में लगने वाली आग पर भी फिलहाल विराम लग गया है। जिले में बृहस्पतिवार रात हल्की बारिश हुई। शुक्रवार दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से जंगल की आग बुझाने से वन विभाग को राहत मिली। दो दिन बारिश होने से जमीन में नमी आ गई है। इससे वनाग्नि की घटनाओं मेें कमी आएगी। संवाद
विज्ञापन

दिन में हुआ अंधेरा, लाइट जलाकर चले वाहन
शुक्रवार को दिनभर मौसम ठीक था और अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदला और उजाले के समय अंधेरा सा छा गया। स्थिति यह रही कि बदरीनाथ और रानीखेत हाईवे सहित लिंक सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। रेल परियोजना, सड़कों और मकानों में काम कर रहे मजदूरों को भी दिन में लाइट जलाकर काम करना पड़ा। इसके बाद हल्की बारिश हुई तो गर्मी से राहत मिली और जंगलों में लगी आग बुझ गई। सावित्री देवी, रूकमणी देवी, सुरेशी देवी व कांति डिमरी आदि ने कहा कि गर्मी के कारण परेशान थे। अब राहत मिली है। वहीं गैरसैंण, थराली, नारायणबगड़, देवाल, आदिबदरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें