फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया वाणिज्य और प्रबंधन भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर गोपेश्वर में नवनिर्मित वाणिज्य और प्रबंध विभाग के भवनों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने उच्च शिक्षा का मजबूत ढांचा तैयार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय गोपेश्वर में सात करोड़ की लागत से वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के भवन का निर्माण किया गया है। लोकार्पण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य रहा है कि सभी महाविद्यालयों में जरूरी सुविधा उपलब्ध हों। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि भवनों के बनने से छात्रों को राहत मिली है। इस दौरान डा. बीसी शाह, डा. एसएस रावत, डा. मनीष डंगवाल, डा. मनोज बिष्ट, डा. गिरधर जोशी, डा. रोहित वर्मा, डा. भावना मेहरा, मीडिया कॉर्डिनेटर डा. डीएस नेगी, डा. पूनम टाकुली, ब्रिडकुल के अभियंता राकेश रावत, कृष्णकांत रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें