गोपेश्वर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते डीएम हिमांशु खुराना।
- फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड, आईसीयू बेड तथा बाल रोग वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जीवन रक्षक दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर और ऑक्सीजन सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने के निर्देश दिए।