फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चनियाली क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 22 Jun 2024 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
चनियाली गांव में शौर्य चक्र विजेता शेरसिंह गड़िया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शौर्य चक्र विजेता शेर सिंह गड़िया की स्मृति में हुआ आयोजन
दीपांकर मैन ऑफ द मैच और सचिन मैन ऑफ द सीरीज बने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। शौर्य चक्र विजेता शेर सिंह गड़िया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चनियाली क्लब विजेता बना। चनियाली ने तोरती की टीम को हराया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच दीपांकर पंत व मैन ऑफ द सीरीज सचिन गड़िया रहे। आयोजन समिति ने विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 10 हजार नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भी दी। तीन जून से आयोजित प्रतियोगिता में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच चनियाली क्लब और तोरती के बीच खेला गया। चनियाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 175 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी तोरती की टीम 137 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह चनियाली क्लब ने 38 रन से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने शौर्य चक्र विजेता शेर सिंह दानू के नाम पर गेट बनाने के लिए एक लाख की घोषणा की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज योगेश, बल्लेबाज सूरज दानू, क्षेत्ररक्षण का खिताब यशवंत राणा को दिया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह, खीम सिंह, रूप सिंह कुंवर, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र बागड़ी, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, दलबीर सिंह, भरत सिंह और रती राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें