बदरीनाथ धाम में योग करते आईटीबीपी,एसडीआरएफ व मंदिर समिति के कर्मी। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बदरीनाथ धाम सहित चमोली जिले के विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास किया गया। बदरीनाथ में आईटीबीपी, बीकेटीसी के कर्मचारियों व एसडीआरएफ के जवानों ने योग किया। वहीं औली में भी आईटीबीपी ने योग दिवस मनाया। गोपेश्वर जिला मुख्यालय में आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग की ओर से पुलिस मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, डीएम हिमांशु खुराना, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, अमित सैनी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुनील रतूड़ी सहित अन्य जवानों, कर्मचारियों और आम लोगों ने योगाभ्यास किया। नंदानगर, पीपलकोटी, चमोली, पोखरी के अलावा सभी थाना चौकियों व शिक्षण संस्थाओं में योग दिवस मनाया गया। जिला न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्म सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। संवाद