फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पिंडर नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर पाडली डाटपुल के पास रविवार को एक बाइक पिंडर नदी में गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आपातकालीन वाहन की मदद से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बाइक सिमली से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। पाडली पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार अंकित कुमार (26) पुत्र मोहन लाल, निवासी-सिमली की मौत हो गई है। मोहन कुमार (24) पुत्र बीरेंद्र लाल, निवासी-गिरतोली (नंदासैंण) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मोहन कुमार को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें