गौचर। सेना की ओर से आयोजित टीसीपी (ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट) ट्रेनिंग के तहत सेना के जवानों को सैन्य यातायात को नियंत्रित करने के गुर सिखाए गए। ट्रेनिंग के दौरान जवानों की फिजिकल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
मेला मैदान में आयोजित शिविर में सेना की ओर से हाईवे पर सैनिकों को सैन्य यातायात को नियंत्रित करने का अभ्यास कराया गया। करीब एक सप्ताह तक चली ट्रेनिंग में सैनिकों और युद्ध सेनानियों को आतंकवादी हमलों के मामले में सभी स्थितियों को देखते हुए और जागरूकता बनाए रखने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सेना के वाहनों को सही दिशा दिखाने, ट्रैफिक व्यवस्थित करने, तलाशी के दौरान आतंकवादी हमले की स्थिति में सतर्कता बरतने, सुरक्षा उपकरणों की उचित देखभाल आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में करीब 50 जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया। संवाद