फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पर्वतारोही दल को सतोपंथ में मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के पर्वतारोही दल को सतोपंथ पर्वतारोहण अभियान के दौरान चोटी पर किसी पर्वतारोही का कंकाल मिला। सेना को आशंका है कि यह उनके जवान का हो सकता है, जो 2005 में पर्वतारोहण अभियान के दौरान गुम हो गया था।
विज्ञापन

भारतीय सेना के जोशीमठ ब्रिगेड से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सेना के पर्वतारोही दल ने ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के तहत अगस्त माह में सतोपंथ चोटी पर पर्वतारोहण किया था। इस दौरान दल को वहां किसी पर्वतारोही का कंकाल मिला। भारतीय सेना ने वर्ष 2005 में इस चोटी पर पर्वतारोहण अभियान चलाया था, जिसमें कुछ पर्वतारोही गुम हो गए थे। सेना को आशंका है कि यह कंकाल उनके ही खोए साथी का हो सकता है। काफी मुश्किलों के साथ पर्वतारोही के कंकाल को लाया गया। बताया गया कि कंकाल की पहचान के लिए इसे पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें