गोपेश्वर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन होने के लिए खिलाड़ियों के पास एक और मौका है। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 30 अक्तूबर को होगी।
योजना के तहत जिले के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 16 से 20 सितंबर तक की गई, जिसमें 200 खिलाड़ियों का चयन होना था, लेकिन 140 खिलाड़ी ही चयनित हो पाए। शेष 60 खिलाड़ियों का चयन होना बाकी है। जिसमें 17 से 23 साल की आयु सीमा के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत ने बताया कि चयन प्रक्रिया 30 अक्तूबर को होनी है, जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी, टेबल टेनिस व कबड्डी खेल शामिल हैं। इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अक्तूबर को खेल मैदान गोपेश्वर में सुबह 10 बजे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है। संवाद