चमोली। अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। गांव के पास बस स्टैंड पर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती वे आंदोलन जारी रखेंगे। कहा कि यदि शासन-प्रशासन उनकी मांग पर ध्यान नहीं देता है तो वे भूख हड़ताल और चक्का जाम जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे। रविवार को चौथे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में सोबत सिंह फर्स्वाण, अनिल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, सैन सिंह खत्री, राजेंद्र सिंह, गौरव कुमार व जयप्रकाश सिंह शामिल रहे। संवाद