फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने और 21 हजार रुपये मानदेय सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविका संगठन की जिला महामंत्री मुन्नी पंवार एवं ब्लाक अध्यक्ष हंसी थपलियाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कहा गया कि पहले से कार्यबोझ के तले दबी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सरकार और काम डाल रही है लेकिन न उनको यात्रा-भत्ता दिया जाता है और न सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन। उन्होंने मुख्य सेविकाओं के पदों पर शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति करने आदि की मांग की। इस अवसर पर संगठन सचिव यश्विनी रावत, दर्शनी रावत, अंजू पंत, भुवनेश्वरी, रेखा देवी, पवित्रा, भागा जोशी, गायत्री पंत, सावित्री देवी, राजमती देवी, धर्मा देवी, सुंदरी देवी, दीपा देवराड़ी, दीपा पुरोहित, सीआईटीयू की जिलाध्यक्ष भारती राणा, बसंती बिष्ट, माहेश्वरी, राजेश्वरी शर्मा, ममता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें