फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली जिले में आपदा प्रभावित 48 परिवारों का होगा विस्थापन

Fri, 29 Sep 2023 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रति परिवार को पहली किश्त के रूप में दो लाख देने की दी स्वीकृति
डीएम ने ली जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के आपदा प्रभावित 48 परिवारों के विस्थापन के लिए पहली किश्त के रूप में 96 लाख रुपये (दो लाख रुपये प्रति परिवार) की धनराशि स्वीकृत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को प्रभावित परिवारों के विस्थापन वाले स्थानों पर बिजली, पानी के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौजूदा समय में तहसील नंदानगर के अंतर्गत कनोल गांव के 31 परिवार, तहसील कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्वाड गांव के तीन, तहसील थराली के बेड़गांव के पांच, सूना गांव के कुल्याडी तोक के तीन और बैनोली गांव के छह परिवार आपदा प्रभावित हैं। इन 48 परिवारों का विस्थापन किया जाना है। इन सभी परिवारों के विस्थापन के लिए प्रति परिवार 4.25 लाख की धनराशि दी जाएगी जिसमें 4 लाख भवन निर्माण, 10 हजार विस्थापन भत्ता तथा 15 हजार गोशाला निर्माण के लिए दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने पहली किश्त के रूप में प्रति परिवार 2 लाख की धनराशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, भूवैज्ञानिक डॉ. दीपक हटवाल, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम रविंद्र ज्वांठा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी और तहसीलदार सुरेंद्र देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें