जोशीमठ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीरांगना को सम्मानित करते विधायक महेंद्र भट्ट।
- फोटो : GOPESHWAR
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित अमृत महोत्सव में वीर सैनिकों की वीरांगनाओं और 40 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ब्लॉक सभागार में मेता देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, सरस्वती देवी के अलावा सूबेदार नरोत्तम दास सकलानी, मोहन सिंह सहित अन्य सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष भागवत प्रसाद थपलियाल ने विधायक महेंद्र भट्ट से पैनखंडा क्षेत्र को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मदन सिंह फरस्वाण, किशोर पंवार, लक्ष्मण फरकिया, गुड्डू लाल आदि मौजूद थे।