गोपेश्वर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर के पत्रकारों को सम्मानित किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना हैं।
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रचारक चिरंजीवी ने कहा कि विश्व में पत्रकारिता के जनक नारद मुनि रहे हैं। पत्रकारिता भारत की ही देन है। प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट ने कहा कि नारद ने बड़ी से बड़ी घटनाओं को शालीनता से प्रचारित किया। नारद विस्फोटक प्रवृति की पत्रकारिता से दूर रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रिंट मीडिया के क्रांति भट्ट व फोटो पत्रकार मनोज रावत को शॉल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत, सुदर्शन सिंह कठैत, राजा तिवारी, केके सेमवाल, विनोद रावत, राजीव खत्री, महानंद बिष्ट, बृजमोहन, सुरेंद्र सिंह गड़िया और विवेक रावत आदि मौजूद थे।