बागेश्वर नगर में पानी का संकट समाप्त होने के हाल फिलहाल कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। 2.5 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) पानी की कमी वाले नगर में लोग सुबह से शाम तक पीने के पानी के इंतजाम में लगे रहते हैं। करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत है।
मंडलसेरा, मंडलसेरा आईवेल, अमसरकोट, जखेड़ा आदि पेयजल योजनाओं से मात्र तीन एमएलडी पानी नगर को मिल पाता है। ढाई एमएलडी पानी की कमी बनी हुई है। पानी की कमी के कारण मंडलसेरा, जीतनगर, तहसील रोड के एक हिस्से, मजियाखेत, कफलखेत, सैंज क्षेत्र में वर्षभर पानी का संकट रहता है। पानी की कमी को दूर करने के लिए नगर के लोग सुबह से शाम तक प्राकृतिक जलधारों और हैंडपंपों पर दिखाई देते हैं। देर रात तक लोग पानी भरते दिखाई देते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट और बढ़ गया है।
-
कब बनेगी 3.7 एमएलडी की योजना
बागेश्वर। पेयजल किल्लत वाले बागेश्वर नगर के लिए वर्ष 2020 से 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बन रही है। योजना को मार्च 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। संवाद
Iमंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना का काम जल्द से जल्द करने के लिए पेयजल निगम को शासन से भी निर्देशित किया गया है। मैंने भी योजना का काम पूरा करने को कहा है। योजना में अब और विलंब सहन नहीं किया जाएगा। I
I-पार्वती दास, विधायक बागेश्वरI
Iपानी की कमी के कारण कई इलाकों को रोस्टर के अनुसार पानी देना पड़ता है। गर्मी के सीजन में टैंकरों से पानी वितरित करने का निर्णय लिया गया है। I
I
-सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर। I