फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर में शटरिंग कारोबार में बाहरी लोगों के दखल को रोकने के लिए एसपी को ज्ञापन देते कारोबारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शटरिंग कारोबार में बाहरी लोगों के बढ़ते दखल से जिले के कारोबारियों में गहरी नाराजगी है। शटरिंग यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसपी को ज्ञापन देकर बाहरी लोगों के बढ़ते दखल पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शटरिंग कारोबारियों ने एसपी अमित श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में बताया कि कोविड काल के चलते शटरिंग कारोबार पर काफी असर पड़ा है। लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। बिहार, उत्तर प्रदेश आदि से निर्माण कार्य के लिए आ रहे लोगों ने शटरिंग कारोबार पर भी दखल देना शुरू कर दिया है। भवन और अन्य निर्माण कार्यों पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से जिले में शटरिंग का कार्य करने वालों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यूनियन के अध्यक्ष उमेश टाकुली ने कहा कि बाहरियों के दखल के कारण कई लोगों के सामने कारोबार बंद करने की नौबत आ गई है। यूनियन के सदस्यों ने एसपी से जल्द मामले का संज्ञान लेने और बाहरी लोगों की शटरिंग करोबार में बढ़ रही दखलअंदाजी को रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, सचिव ललित मोहन तिवारी, सह सचिव पुनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कांडपाल, दीपक खेतवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह खेतवाल, विक्रम परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें