फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बागेश्वर में पानी का संकट गहराया

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड में स्थित हैंडपंप में पानी भरने को लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अप्रैल-मई में लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ते ही बागेश्वर में पानी का संकट गहराने लगा है। पेयजल संकट को लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के तहसील रोड, मजियाखेत, मंडलसेरा के साथ ही कई इलाकों में पानी का संकट बढ़ गया है। इन इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। पानी में फोर्स इतना कम है कि दूसरी मंजिल में भी नहीं चढ़ पा रहा है। पानी की कमी से लोग परेशान हो गए हैं।
पानी की कमी दूर करने के लिए हैंडपंप और जलस्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। पानी की कमी के कारण हैंडपंप और जलस्रोतों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सुबह से शाम तक लोग पानी की ही व्यवस्था करने में लगे रहते हैं। बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी की कमी होने से जल संकट और गहराया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि योजनाओं के स्रोत में पानी की कमी से दिक्कत आई है। रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकर से भी पानी वितरित किया जा रहा है।
पानी की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार लोग स्थानीय नौलों, धारों से पानी ढो रहे हैं।
नगर के खत्याड़ी, बक्शीखोला, नियाजगंज, बाड़ीबगीचा, पपरसली आदि इलाकों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि कभी पानी आता है लेकिन कभी आता ही नहीं। पानी में फोर्स भी कम होता है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। अनियमित आपूर्ति से लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। पानी न आने पर लोगों को आसपास के इलाकों से पानी ढोना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें