फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को बना दिया जेसीबी,सीज हुआ वाहन

विज्ञापन
इस प्रकार जुगाड़ से ट्रैक्टर को बना दिया जेसीबी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ट्रैक्टर को जुगाड़ से जेसीबी बनाकर सड़क पर चलवाना एक वाहन स्वामी को भारी पड़ गया। परिवहन विभाग ने वाहन को सीज कर दिया है। वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल नगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक वाहन दिखने में ट्रैक्टर की तरह था लेकिन उसे जेसीबी मशीन में बदला गया था। वाहन को रोका और चालक से पूछताछ की। चालक विजय निवासी कनकपुर, रामपुर यूपी ने बताया कि वह 15 दिन पहले रामपुर से आया था। इन दिनों इस वाहन की मदद से रीमा की एक खड़िया खान में खदान का काम कर रहा है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिक पर परमिट, फिटनेस और कंपनी से बनकर आए वाहन से छेड़छाड़ के आरोप में जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें