फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बेडूपाको बारो मासा... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
कत्यूर म​होत्सव में स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर महोत्सव में कई क्षेत्रों से आए कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। बुधवार देर रात दर्शन फर्स्वाण और दीपा नगरकोटी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चे गुलाबी शरारा पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

बुधवार रात दीपा नगरकोटी ने बेडूपाको बारो मासा, नरैण काफल पाको चैता आदि गीतों पर वाहवाही लूटी। महोत्सव के दौरान महेंदी, व्यंजन आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। महोत्सव के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने चरखे पर झूलकर आनंद लिया। कई लोगों ने बैजनाथ झील में नौकायन किया। महोत्सव देखने आए बच्चों ने स्वीप की टीम के डैमो में सेल्फी भी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान डीएम अनुराधा पाल, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, एडवोकेट जेसी आर्या, डीके जोशी, नंदन अल्मिया ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम आदि ने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन नंदन सिंह अल्मिया, चंद्रशेखर बड़सीला, देवेंद्र बिष्ट, डीके जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

तकनीकी खराबी के कारण नहीं कर पाए पैराग्लाइडिंग
गरुड़। पैराग्लाइडिंग के शौकीन हवा में उड़ान भरने बृहस्पतिवार को राजसेरा स्टेडियम पहुंचे। पैराग्लाइडर में तकनीकी खराबी आने के कारण पैराग्लाइडिंग का आनंद नहीं ले पाए।
विज्ञापन

-
वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कंट्रीवाइड बागेश्वर ने जीता
गरुड़। कत्यूर महोत्सव के मौके पर खेल विभाग की ओर से आयोजित वॅालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कंट्रीवाइड बागेश्वर ने जीता। उप विजेता बागेश्वर स्टेडियम की टीम रही। विजेता टीम को विधायक पार्वती दास ने शील्ड दी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, अंकित नगरकोटी, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
-
गुलाबी शरारा पर जमकर झूमे स्कूली बच्चे
गरुड़। कत्यूर महोत्सव के दूसरे दिन महोत्सव देखने दूर-दराज के गांवों के बच्चे और महिलाएं काफी संख्या में बैजनाथ धाम के सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे। सांस्कृतिक पंडाल दिन भर दर्शकों से भरा रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर गरुड़ क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का उत्साह वर्धन किया। गीतकार इंदर आर्या की ओर से गाए गए गुलाबी शरारा गीत पर दर्शक जमकर थिरके। बुधवार रात दर्शन फर्स्वाण, दीपा नगरकोटी ने दर्शकों का दिल जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें