कपकोट/बागेश्वर। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने रीमा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों को नियम, अधिनियमों की जानकारी दी। सीओं ने चौकी के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस आदि की व्यवस्था देखी। कार्मिकों को बीट पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सीओ ने बनलेख बाजार में जनजागरूकता अभियान चलाया। यहां स्कूली बच्चों और आम जनता को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी, साइबर क्राइम आदि की जानकारी दी। कोई भी अवांछित गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। संवाद