फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मठ शिक्षक ललित मोहन का शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन

विज्ञापन
शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित ललित मोहन जोशी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज रातिरकेटी में तैनात शिक्षक ललित मोहन जोशी को शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षक जोशी की गिनती जिले के कर्मठ शिक्षकों में होती है। उनका बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही तमाम गतिविधियां कराने में विशेष योगदान रहा है। इससे पहले जोशी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अहम बात यह है कि उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार से मिली धनराशि से विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित किया था।
विज्ञापन

शिक्षक जोशी मूल रूप से बागेश्वर विकासखंड के भयेड़ी गांव के रहने वाले हैं। जोशी की वर्ष 1992 में प्राथमिक विद्यालय फुरमुला में पहली तैनाती हुई। दो वर्ष की सेवा इस विद्यालय में देने के बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लेटी में 11 वर्ष तक सेवा दी। वर्ष 2005 में उन्हें व्यवस्था के तहत सर्व शिक्षा अभियान में अटैच किया गया। वर्ष 2015 से वह रातिरकेटी जीआईसी में सेवा दे रहे हैं। सहायक अध्यापक जोशी का बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस रहा है। उनके प्रयास से स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा पास की। इसके तहत कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलती है। जोशी स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी रहे हैं। जीआईसी रातिरकेटी के प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ त्रिपाठी, शिक्षक हरीश चंद्र जोशी, आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, उमेश जोशी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें